Yavatmal के गांव में फैला अज़गर का खौफ, ली एक बन्दर की जान.

Yavatmal : तहसील के कोली बु. में सोमवार की दोपहर में एक बंदर को अजगर ने अपने जबड़े में लेकर निगलने का प्रयास किया. सर्पमित्रों ने घटनास्थल पहुंचकर बंदर को अजगर के जबड़े से बाहर निकाला. लेकिन तब तक बंदर की मृत्यु हो चुकी थी. मिली जानकारी के अनुसार कोली परिसर निवासी किसान हनुमान आत्राम अपने खेत में बैलों को चरा रहे थे. इस बीच खेत के नाले के पास बंदरों का झुंड हल्लाबोल मचा रहा था.

आत्राम ने वहां जाकर देखा तो एक विशाल अजगर एक बंदर को अपने जबड़े से निगलने का प्रयास कर रहा था. किसान हनुमात्र आत्राम ने तुरंत सर्पमित्रों की फोन पर सूचित किया. सर्पमित्र जुबेर पठाण, अल्ताफ सैय्यद, राहुल करलुके, शुभम सहारे, यश बनसोड ने तुरंत घटनास्थल पहुंचकर बंदर को अजगर के जबड़े से सुरक्षित बाहर निकाला. लेकिन तब तक अजगर की मजबूत पकड़ से बंदर की मृत्यु हो चुकी थी. सर्पमित्रों ने अजगर को पकड़कर गांव में लाया. अजगर तकरीबन 9 फिट लंबाई का था. सर्पमित्रों ने प्लास्टिक की बोरी में अजगर को बंद कर जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया.

WhatsApp Group Join Now
Instagram Join Now
WhatsApp Group Join Now
Instagram Join Now
Sharing Is Caring:

Leave a Comment

3 × two =

Whatsapp ने लॉंच किया नया फीचर , Whatsapp Channels. 5 पड़ावों से होकर गुजरता है रिश्ता. देश के सबसे महंगे वकील Harish Salve ने 68 वर्ष की उम्र में की तीसरी शादी. रूस ने मार गिराए यूक्रेन के  3  ड्रोन. रूस का लूना – 25 चांद पर क्रैश.