Yavatmal Z.P. में 875 सीटों पर भर्ती शुरू, बेरोज़गार युवाओ की उमड़ी भीड़.

Yavatmal : Z.P. जिला परिषद में विभिन्न 875 सीटों के लिए हो रही भर्ती प्रक्रिया में बेरोजगार उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ पड़ी. यहां कुल 88,752 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं. लंबे इंतजार के बाद राज्य सरकार की ओर से जिला परिषद में पदभर्ती की जा रही है. यवतमाल जि. प. में विभिन्न 31 पदों की 875 सीटों की भर्ती करनी है.

इसके लिए अवेदनों की बरसात हो गई है. एक सीट के लिए करीब 101 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें जिले के बाहर के उम्मीदवारों के आवेदन है. अब आईबीपीएस कंपनी इन सभी उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा लेगी. उसके बाद कंपनी ही उम्मीदवारों का चयन करेगी. चयनित उम्मीदवारों की जि.प. में नयुक्ति की जाएगी.

WhatsApp Group Join Now
Instagram Join Now

Read : Yavatmal : कायम हुई मिसाल, 14,235 लंबित मामलो का Lok Adalat में हुआ समझौते से निपटारा.

परीक्षा का तिथि अभी तक निश्चित नहीं उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं हालांकि इसकी परीक्षा कब होगी यह अभी तक तय नहीं किया गया है. राज्य स्तर पर बैठक में इस पर फैसला शीघ्र ही किया जा सकता है.

छात्रों के आवेदन शुल्क से जिला परिषद के खाते में कुल 8 करोड़ 17 लाख 10 रुपए जमा हो गए हैं. यह राशि कपंनी के खाते में भी जमा कर दी गई है.
पंकज भोयर, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी (सामान्य प्रशासन) यवतमाल जि.प

Read : यवतमाल जिले में शिक्षकों की बड़ी भर्ती, भरे जाएगें 484 खाली पड़े पद.

उपलब्ध सीट तथा प्राप्त आवेदन :

| पद | सीट | आवेदन |
|—————————|——-|——–|
| ग्रामसेवक | 161 | 32,306 |
| स्वास्थ्य पर्यवेक्षक | 02 | 24 |
| स्वास्थ्य सेवक म. | 315 | 2,417 |
| स्वास्थ्य सेवक पु. | 59 | 1,803 |
| दवा छिड़काव कर्मचारी | 100 | 4,018 |
| औ. अधिकारी | 15 | 1,764 |
| विस्तार अधिकारी | 18 | 1,576 |
| प्रयोगशाला तकनीशियन | 03 | 388 |
| कनिष्ठ सहायक | 51 | 1,476 |
| कनिष्ठ अभियंता | 45 | 1,103 |
| वरिष्ठ सहायक | 03 | 1,680 |

WhatsApp Group Join Now
Instagram Join Now
Sharing Is Caring:

Leave a Comment

6 + 12 =

Whatsapp ने लॉंच किया नया फीचर , Whatsapp Channels. 5 पड़ावों से होकर गुजरता है रिश्ता. देश के सबसे महंगे वकील Harish Salve ने 68 वर्ष की उम्र में की तीसरी शादी. रूस ने मार गिराए यूक्रेन के  3  ड्रोन. रूस का लूना – 25 चांद पर क्रैश.