महाराष्ट्र के कई ज़िलों तक पहुंची मराठा आंदोलन की आग.

महाराष्ट्र के कई ज़िलों तक पहुंची मराठा आंदोलन की आग.

मुंबई, मराठा आंदोलन की आग पूरे राज्य में तेजी से फैल रही है. 1 सितम्बर को जालना में मराठा आरक्षण की मांग कर रहे आन्दोलनकारियों पर पुलिस लाठी चार्ज की घटना के बाद से इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. इसके विरोध में राज्य के कई जिलों में आंदोलन किया गया. मराठा मोर्चा की ओर से मुंबई के आजाद मैदान में आंदोलन शुरू कर दिया गया है.

WhatsApp Group Join Now
Instagram Join Now

ये सभी आन्दोलनकर्ता जालना में हुई लाठीचार्ज की घटना के बाद से डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस और मराठा आरक्षण की उप समिति के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा नवी मुंबई, पुणे समेत कई शहरों में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किए.

महाराष्ट्र में त्योहारों के सीजन में 46 बस डिपो पूरी तरह बंद.

मराठा समुदाय के लिए आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन के कारण महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के 259 बस डिपो में से कम से कम 46 डिपो पूरी तरह से बंद हो गए हैं. खास कर अहमदनगर, औरंगाबाद, परभणी, हिंगोली, जालना, नांदेड़ और धाराशिव में प्रदर्शन की वजह से बस सेवाओं पर व्यापक असर पड़ा. महाराष्ट्र में त्योहारों का सीजन शुरू होने की वजह से कई लोग गांव जाना चाहते हैं लेकिन बस सेवाओं पर असर की वजह से वे फंस गए हैं.

WhatsApp Group Join Now
Instagram Join Now
Sharing Is Caring:

Leave a Comment

fourteen + 10 =

Whatsapp ने लॉंच किया नया फीचर , Whatsapp Channels. 5 पड़ावों से होकर गुजरता है रिश्ता. देश के सबसे महंगे वकील Harish Salve ने 68 वर्ष की उम्र में की तीसरी शादी. रूस ने मार गिराए यूक्रेन के  3  ड्रोन. रूस का लूना – 25 चांद पर क्रैश.