तीन युवकों ने नाबालिग के साथ किया सामूहिक बलात्कार-चंद्रपुर

चंद्रपुरः किशोरी को घुमाने ले जाने के बहाने उसके साथ तीन युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया.चंद्रपुर शहर के दुगापुर थाना अंतर्गत नाबालिग से सामूहिक बलात्कार का मामला 19 अगस्त को सामने आया था. पीड़िता से आरोपी द्वारा श्रद्धानगर तुकुम स्थित बहन के मकान पर ले जाकर बलात्कार किया गया था.शाम को आरोपी पीड़िता को उसके घर के पास छोड़कर भाग गए थे.

पॉस्को के तहत मामला दर्ज.

WhatsApp Group Join Now
Instagram Join Now

मामले की जानकारी नाबालिग द्वारा परिजनों को देने पर पीड़िता की मां की शिकायत पर दुगापुर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित पॉस्को के तहत मामला दर्ज किया था. इस मामले में पुलिस ने गौरव शंखावार (21, इंदिरानगर चंद्रपुर) तथा सर्वेश हिवरा (22, अंजनगाव सुर्जी अमरावती) को चंद्रपुर से हिरासत में लिया.

एक फरार आरोपी यवतमाल से किया गया गिरफ्तार.

इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी आशिक उराडे (रामकृष्ण चौक, वानखेड़े वाड़ी, तुकुम जिला चंद्रपुर निवासी) को यवतमाल जिले की शिरपुर पुलिस ने 20 अगस्त की शाम चारगांव चौकी से गिरफ्तार किया. तीनों आरोपियों को सोमवार को जिला सत्र अदालत में पेश करने पर उन्हें तीन दिन पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए गए.

फरार आरोपी आशिक उराडे के बारे में पुलिस को रविवार को सूचना मिली थी कि वह यवतमाल जिले के शिरपुर में छिपा है. जिसके बाद शिरपुर के थानेदार गजानन कारेवाड ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसे दुगापुर थाने की टीम शिरपुर थाने से चंद्रपुर ले आई.

दो आरोपी चंद्रपुर से और एक फरार आरोपी यवतमाल से किया गया गिरफ्तार.मामले की जांच दुगापुर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक अनिल जिट्टावार कर रहे हैं.

WhatsApp Group Join Now
Instagram Join Now
Sharing Is Caring:

Leave a Comment

eighteen + four =

Whatsapp ने लॉंच किया नया फीचर , Whatsapp Channels. 5 पड़ावों से होकर गुजरता है रिश्ता. देश के सबसे महंगे वकील Harish Salve ने 68 वर्ष की उम्र में की तीसरी शादी. रूस ने मार गिराए यूक्रेन के  3  ड्रोन. रूस का लूना – 25 चांद पर क्रैश.